पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा महिला थाना का किया गया औचक निरीक्षण

The Fire
By -
0

* निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश


* निर्माण सामग्री की गुणवता की जांच के साथ  निर्माणाधीन कार्य का लिया गया जायजा


संतकबीरनगर 18 फरवरी। पुलिस कप्तान सन्दीप कुमार मीना महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु, आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया साथ ही साथ बैरक, कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के दृष्टिगत संबंधित को फटकार लगाई गयी और इन्हें अद्यतन रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । 


महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गये । 

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कार्यालय एवं थाना परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि आम जनता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है । साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक  पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)