विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का प्री-कैम्प का आयोजन

The Fire
By -
0

बस्ती 18 फरवरी।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती  शमसुल हक के मार्गदर्शन में दिनांक आज को विकास खण्ड बनकटी पर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का प्री-कैम्प का आयोजन किया गया।


विकास खण्ड बनकटी में आयोजित उक्त लघु शिविर(प्री-कैम्प) के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री राज बाबू द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक 22 फरवरी को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह(बस्ती क्लब) में मेगा/वृहद शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के समस्त सरकारी विभागों के समन्वय से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार होगा एवं विभिन्न प्रकार की जन लाभकारी सरकारी योजनाओँ से चिन्हित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।

उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना और न्याय तथा सरकारी योजनाओं तक पात्र लाभार्थियों की पहुँच उपलब्ध बनाना है। उक्त शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जायेगा। सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त शिविर में प्रतिभाग करने हेतु जनमानस को निरन्तर रूप से मीडिया व पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) के माध्यम से मेगा शिविर में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। मेगा शिविर से पहले जनपद की सभी तहसीलों और विकास खंडों में लगाये गये लघु शिविर के अन्तर्गत चिन्हित पात्र लाभार्थियों को 22 फरवरी को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जायेगा। 

उक्त लघु शिविर के दौरान डिप्टी कमिश्नर राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, नायब तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी बनकटी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)