साइबर अपराधों से बचाव विषयक गोष्ठी का किया गया आयोजन

The Fire
By -
0

संतकबीरनगर 18 फरवरी । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर  अमित कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना द्वारा बाल विकास कार्यालय, खलीलाबाद  में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ “साइबर अपराधों से बचाव” विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया 


  गोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने हेतु बताया गया साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर दें अथवा *cybercrime.gov.in पोर्टल* पर शिकायत दर्ज करें । साइबर अपराधियों द्वारा बाल विकास कार्यालय, में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके विभाग का अधिकारी बनकर फोन किया जा रहा है तथा उन्हें विश्वास में लेकर लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की जाती है, तत्पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल द्वारा साइबर फ्रॉड किया जा रहा है । 

बाल विकास कार्यालय खलीलाबाद में 60 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया । कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें ।

     इस गोष्ठी का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने हेतु प्रेरित करना रहा । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना  जय प्रकाश चौबे हे0का0 हिन्दे आजाद, म0का0 अमृता सिंह, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)