नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता -कृत्तिका

The Fire
By -
0

बस्ती 9 मई । उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की पीजीटी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज तथा खैर इण्डस्ट्रियल इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया तथा केन्द्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने हेतु किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)