वित्तीय शिक्षा से आत्मनिर्भर बनाने की पहल -डायरेक्टर कमरूद्दीन खान
दा फायर न्यूज़
बस्ती। जी मल्टी ट्रेडिंग एंड सर्विसेज कंपनी के डायरेक्टर कमरूद्दीन जलालुद्दीन खान ने अपने कठिन परिश्रम, दूरदृष्टि और ईमानदारी के बल पर व्यवसाय जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने आईएसआईएम से एमबीए की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद एचडीएफसी बैंक में कार्य करते हुए वित्तीय क्षेत्र का व्यापक अनुभव हासिल किया। बैंकिंग क्षेत्र में कार्य के दौरान आम लोगों की आर्थिक जरूरतों और चुनौतियों को समझने के बाद उन्होंने सुरक्षित नौकरी छोड़कर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। वर्ष 2007 में जी मल्टी ट्रेडिंग एंड सर्विसेज कंपनी की स्थापना की।
तब से कंपनी पारदर्शिता, भरोसे और उचित निवेश मार्गदर्शन के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रही है। कंपनी के अनुसार अब तक हजारों लोगों ने इस पर विश्वास जताया है। उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2023 में कमरूद्दीन खान को ‘The Most Admirable Investment Product Provider of the Year 2023’ सम्मान से नवाजा गया। कंपनी अब विस्तार के नए चरण में प्रवेश कर रही है। प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी की जा रही है, जिससे निवेशकों को नए अवसर उपलब्ध हो सकें और कंपनी विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।
डायरेक्टर कमरूद्दीन खान ने बताया कि कंपनी से लगभग 400 लोग जुड़ चुके हैं। कंपनी का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें शेयर बाजार और वित्तीय शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना है। कहा कि “रोजगार से ही रोजगार बनता है” और डिजिटल युग में शेयर बाजार के माध्यम से घर बैठे भी कार्य के अवसर उपलब्ध हैं। कंपनी इच्छुक युवाओं और महिलाओं को वित्तीय ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करती है। और युवाओं को वित्तीय क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Post a Comment
0Comments