संतकबीरनगर 18 फरवरी।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में आगामी पर्व होली व रमजान के दृष्टिगत आज थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग की गई ।
जिसमें गाँव के संभ्रांत व्यक्ति / ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया । इस बैठक दौरान थानाध्यक्ष महुली द्वारा बताया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन किया जाएगा, मानक से अधिक ध्वनि स्तर (डेसीबल) पर किसी भी प्रकार का संचालन नहीं किया जाएगा व किसी भी धार्मिक स्थल, अस्पताल, विद्यालय या संवेदनशील स्थानों के निकट विशेष सावधानी बरती जाएगी तथा लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया गया ।

Post a Comment
0Comments