मोबाइल से दूर रहे बच्चे तभी सुधरेगा भविष्य - ज्योति

The Fire
By -
0

 बस्ती 06 अप्रैल। शहर के बहुचर्चित विद्यालय ग्रीन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को  आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची समाज सेविका ज्योति तिवारी ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मोबाइल से दूर रहना पड़ेगा उक्त बातें उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा  कि बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय प्रशासन, छात्र व अभिभावक तीनों को एक साथ काम करना चाहिए तभी बच्चों का भविष्य बेहतर हो पाएगा ।


वर्तमान समय में बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे बड़ी समस्या बन रहे मोबाइल को लेकर सभी को सतर्क होने की जरूरत है बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें सोशल मीडिया व मोबाइल से दूरी बनानी चाहिए ।


कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी व पत्रकार अशोक कुमार श्रीवास्तव ,राम सज्जन यादव ,पंकज पांडेय प्रेस क्लब महामंत्री महेंद्र तिवारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देखकर हौसला बढ़ाया ।


इस दौरान समाज सेविका ज्योति तिवारी ने विद्यालय को दो पंखे भी भेंट किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)