विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया

The Fire
By -
0

 प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी माह फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया| इस वर्ष “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” थीम के तहत सुरक्षित इंटरनेट दिवस से सम्बंधित एक कार्यशाला का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, बस्ती में किया गया। प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्टाफ और सभी छात्र उपस्थित रहे। श्री आलोक कुमार मिश्रा (डीआईओ एनआईसी) द्वारा विद्यालय के समस्त छात्रों एवं स्टाफ को डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गयी:


• हमारे दैनिक जीवन में इंटरनेट का उपयोग

• इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग (इंटरनेट सुरक्षा)

• कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग

• कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े सामान्य साइबर खतरे

• साइबर स्वच्छता के तरीके

• साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने की प्रक्रिया (1930)

• ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता संसाधन (www.staysafeonline.in)


कार्यशाला के दौरान एन.आई.सी. बस्ती से श्री अखिलेश कुमार गुप्ता (iRAD रोल आउट मैनेजर) द्वारा सहयोग प्रदान किया गया|

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)