नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झाँसा देकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

The Fire
By -
0

बस्ती 24 दिसम्बर । पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष मुण्डेरवा  प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 221/2025 मु0अ0सं0 221/2025 धारा 137(2)/87/142 BNS व धारा 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना मुण्डेरवा बस्ती से सम्बन्धित अभियुक्त अनोज कुमार पुत्र विश्राम निवासी जगदीशपुर मंझरिया थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को  मुखबीर की सूचना पर गोदमवा तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।   

  


पुलिस की माने तो थाना मुण्डेरवा क्षेत्र के वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त अनोज व अनोज के परिवार सदस्यों द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिग लड़की/अपहृता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना वरि0उ0नि0  अमरनाथ यादव द्वारा की जा रही थी। 

 

गिरफ्तार करने वाली टीम

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना मुण्डेरवा जनपद बस्तीवरि0उ0नि0  अमरनाथ यादव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती का0 भगवान दयाल यादव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्तीम0आ0 अंशिका गुप्ता थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)